Live

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव

एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपने पूरे परिवार के साथ की मतदान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान अब तक शांतिपूर्ण ढ़ंग से हो रही है. एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी अपने मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाली.


आजसू के उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने पति चंद्रप्रकाश चौधरी और परिवार के सभी लोगों के साथ अपने मतदान केंद्र राजबल्लभ उच्च विद्यालय सांडी पहुंच कर मतदान की है.

गौरतलब है कि रामगढ़ उपचुनाव में 14 निर्दलीय समेत कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को मैदान में उतारा है. बजरंग महतो के सामने आजसू की सुनीता चौधरी हैं. बता दें कि एक मामले में कोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस विधायक ममता देवी की विधायकी रद्द होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. यहां चुनाव के लिए आजसू का बीजेपी के साथ गठबंधन है. दूसरी ओर कांग्रेस को उसके सहयोगी जेएमएम का समर्थन प्राप्त है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें