Live

रामगढ़ में फिर हुआ सड़क हादसा

पेट्रोल टैंकर पलटा, एक दिन पहले हुई थी 4 की मौत

A
ASHISH KUMARलेखक

रामगढ़ : खबर है झारखण्ड के रामगढ़ से जहां आज फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। रांची पटना मुख्य मार्ग पर पेट्रोल लड़ा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल रिसाव होने लगा।

मामला रामगढ़ स्थित रांची -पटना मुख्य मार्ग के चुट्टू पालू घाटी का है जहां उड़ीसा से आ रही टैंकर जिसमें बेंजीन यानी कच्चा तेल तरल पदार्थ के रूप में भरा था अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई। हादसे के बाद टैंकर से लगातार तेल का रिसाव होने लगा और लोग सड़क पर आवागमन करते रहें।

बता दें कि कच्चा पेट्रोल एक अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ होता है। अगर इस दौरान जरा भी चिंगारी लगता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। अभी एक दिन पहले ही इसी घाटी में भीषण दुर्घटना हुई थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें