Live

रामगढ़ में संजय बेदिया हत्याकांड का खुलासा

पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 5 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां पुलिस ने संजय बेदिया हत्याकांड में संलिप्त 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है. दरअसल भारत माला पोर्जेक्ट के 3 करोड़ की मुआवजा राशि को लेकर रिश्तेदार ने ही उसकी हत्या कर दी थी.

मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 घंटा पूर्व जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने संजय बेदिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के तत्काल बाद एसआईटी का गठन किया गया और पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या में शामिल 5 अपराधियों को दबोच लिया. वहीं पुलिस ने पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया. पूछताछ के दौरान पता चला कि इस हत्या के पीछे कोई और नहीं मृतक संजय बेदिया के रिश्तेदार धर्मेंद्र बेदिया और सुभाष बेदिया ने रची थी. गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि उनकी जमीन भारत माला प्रोजेक्ट में गई थी. इसका मुआवजा राशि 3 करोड़ 16 लाख मिला था. लेकिन उन्होंने 2 करोड़ राशि मिलने की बात अपने रिश्तेदार को बताई. बाद में मृतक संजय बेदिया को पता चल गया कि उनके द्वारा 1 करोड़ 16 लाख रुपया छुपाया गया था और अपने पैसे को लेकर लगातार दबाव बना रहा था. इस वजह से 2 लाख रुपये में उसकी हत्या करवा दी.

रामगढ़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें