Live

रामगढ़ में दिनदहाड़े छिनतई

बाइकसवार 2 अपराधियों ने एक व्यक्ति से लूटा 90 हजार, छानबीन में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये छिनकर फरार हो गया. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हेहल के रहने वाले कृष्ण सिंह अपनी पुत्री के साथ यूनियन बैंक से 90 हजार रुपये निकाल कर जा रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने ब्लॉक के समीप उनसे पैसे लूट लिया. घटना की सूचना के बाद रामगढ़ पुलिस पीड़ित के साथ बैंक पहुंच कर अपराधी की पहचान के लिए छानबीन कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें