रामगढ़ में ATS DSP और SI पर हमला मामला
ATS की टीम ने अब तक 3 अपराधियों को किया अरेस्ट
रांची : रामगढ़ जिले के पतरातू में 3 दिन पहले छापेमारी करने गई एटीएस की टीम और रामगढ़ के एसआई पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. एटीएस की टीम ने मामले में अपराधी सिद्धार्थ कुमार और बॉबी और उसके सहयोगी राजन कुमार को रांची से अरेस्ट किया है.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों अपराधी अमन साहू गिरोह के शूटर हैं और इन पर कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इनके पास से अर्द्ध स्वचालित अस्त्र , एक जिंदा गोली और तीन मोबाइल भी बरामद किया है.
गौरतलब है कि सोमवार की रात एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू कुमार साहू पर बदमाश अमन साहू गैंग के शूटरों ने फायरिंग की थी. घटना में डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू कुमार साहू घायल हो गये थे. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले में पुलिस ने अपराधी सिद्धार्थ कुमार और बॉबी और उसके सहयोगी राजन कुमार को रांची से गिरफ्तार कर लिया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।