Live

राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे जमशेदपुर

बहरागोड़ा और सरायकेला में कार्यक्रम में होंगे शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जिला उपायुक्त एवं एसएसपी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. राज्यपाल शहर में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे. टाटानगर रेलवे स्टेशन से राज्यपाल जमशेदपुर के सर्किट हाउस पहुंचे जहां आज बहरागोड़ा स्थित देव वाटिका में प्रस्तावित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे सरायकेला जिले के अरका जैन यूनिवर्सिटी कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोनों कार्यक्रम के बाद शाम को रांची के लिए रवाना होंगे.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें