Live

राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर

बाबा मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ की पूजा अर्चना, भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एक दिवसीय दौरे पर बाबानगरी देवघर पहुंचे. एयरपोर्ट पर संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी अंबर लकड़ा समेत जिला के आलाधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एयरपोर्ट से बाबा मंदिर पहुँचे जहाँ मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया. प्रशासनिक भवन में राज्यपाल को तीर्थ पुरोहित द्वारा विधि विधान से संकल्प कराया गया. फिर इन्हें गर्भगृह ले जाया गया जहां मंत्रोच्चारण के साथ राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया फिर विशेष पूजा की. राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ से देश और राज्य की उन्नति, खुशहाली की कामना की. राज्यपाल मंगलवार को झारखंड का एकमात्र देवीपुर में संचालित ऐम्स के 6ठी वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें