राज्य समन्वय समिति की बैठक 10 जून को
शिबू सोरेन की अध्यक्षता में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के प्रतिनिधि होंगे शामिल
रांची: राज्य समन्वय समितिगठन के बाद एक लंबे अंतराल के बाद झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक आगामी10जून कोबुलाई गई है. कहने को तो यह बैठक सहयोगी दलों के साथ विभिन्न नीतिगत कार्यक्रम और चुनावी एजेंडा पर बात करने के लिए है लेकिन अंदर खाने की मानें तो चुनाव करीब है और कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष ना हो. सहयोगी पार्टियों के बीच एकता बनी रहे इसलिए बैठक बुलाई गई है.
सरकार बनने के साढ़े3साल बाद आधिकारिक तौर पर पहली बार राज्य समन्वय समिति की बैठक बुलाई गई है.10जुलाई को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे. जबकि इस बैठक में सहयोगी दल जेएमएम, कांग्रेस और राजद के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक के एजेंडे के विषय में सहयोगी दल के लोग खुलकर कुछ बोल नहीं रहे. लेकिन इतना जरूर कह रहे हैं कि राज्य सरकार और पार्टियों के बीच समन्वय को लेकर बुलाई गई है.
इसके लिए गठित राज्य समन्वय समिति की यह दूसरी बैठक है. बैठक में सरकार के बेहतर संचालन के लिए विचार विमर्श भी होगा.
हालांकि इस बैठक को लेकर झारखंड की राजनीति भी तेज हो गई है. भाजपा विधायक सह मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण ने इस बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि इस बैठक का कोई फलाफल नहीं निकलने वाला है सिर्फ अपने गठबंधन के लोगों को जगह देने के लिए यह समिति बनाई गई है ताकि नाराज नहीं हो कोई. फलाफल नहीं निकलने वाला है.
बैठक को लेकर कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण बैठक है और यह भूमि पुत्र कहे जाने वाले शिबू सोरेन की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक होगी. जाहिर सी बात है कि राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चाएं होंगी.इस समिति के जितने भी सदस्य हैं वह अनुभवी हैं.
वहीं सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि कई अहम मुद्दे हैं जिस पर इस बैठक में चर्चाएं होंगी. नियोजन नीति का मुद्दा हो, रोजगार को लेकर हो, 1932 आधारित खतियान को लेकर हो जो गंभीर विषय है. उस पर चर्चाएं होंगी. किस तरीके से आगे का कार्य किया जाए वहीं आगामी लोकसभा विधानसभा के चुनाव भी नजदीक है. इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है.
राज्य समन्वय समिति की होने वाली इस बैठक को लेकर जहां महागठबंधन के नेताओं के साथ साथ विपक्षी दलों के नेताओं की भी नजर रहेगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।