Live

JHARKHAND NEWS

राजधानी में पिस्टल की नोंक पर लूट

A
Arti singhलेखक

रांची: राजधानी रांची में अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। बाजरा आईटीआई बस स्टैंड के पास आभूषण दुकान में लाखों की लूट कर ली गयी। बताया जा रहा है कि बाइक से पहुंचे लुटेरों ने न्यू पंचवटी ज्वेलर्स में घुसकर पिस्टल की नोंक पर लूटपाट की और फरार हो गए। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद सिटी एसपी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की छानबीन चल रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें