राजधानी रांची में दुर्गा उत्सव की धूम
विजयादशमी के अवसर पर महिलाओं ने की सिंदूर खेला, मां दुर्गा से की पति की लंबी उम्र की कामना
रांची : राजधानी रांची के सैटेलाइट कॉलोनी में दुर्गा उत्सव की धूम देखने को मिल रही है. शारदीय नवरात्र में नौ दिनों की पूजा उपासना के बाद आज मां के विदाई से पहले सुहागिन स्त्रियां मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की हैं.
विजयादशमी के पावन अवसर पर सिंदूर खेला की परंपरा है. बंगाल समुदाय की महिलाओं मं सिंदूर खेला की परंपरा है. इसी को लेकर सैटेलाइट कॉलोनी में मां दुर्गा को सिंदूर लगा कर सुहागिन महिलायें अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं. महिलायें एक दूसरे को सिंदूर लगा रही हैं. बता दें कि सेल के सैटेलाइट कॉलोनी में पिछले 32 वर्षों से मां दुर्गा की उपासना होती आ रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।