Live

राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ

जूस काउंटर संचालक और स्टाफ को गोली मार कर की हत्या, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां शुक्रवार देर रात एदलहातू में चिरौंदी –जोगो पहाड़ रोड पर बाइकसवार अपराधियों ने जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को गोली मार कर हत्या कर दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है. वहीं अपराधियों की धर पकड़ में लगी हुई है.


बताया जा रहा है कि एदलहातू में चिरौंदी –जोगो पहाड़ रोड पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने चिरौंदी निवासी जूस दुकान संचालक मुकेश साव और उसके स्टाफ एदलहातू निवासी रोहन कुमार की गोली मार दी जिससे एक की घटना स्थल पर ही और दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बरियातू पुलिस को घटना की सूचना दी. वहीं तुरंत पीसीआर मौके परपहुंची और घायलों को रिम्स में पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे व्यक्ति रोहन का ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई.


मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपियों के संबंध में कुछ सुराग मिले हैं,जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें