Live

राजधानी में दिनदहाड़े चली गोली से सनसनी

रांची में अज्ञात अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर की हत्या

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां एक बार फिर राजधानी रांची में दिनदहाड़े फायरिंग हुई है. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गैलेक्सी मॉल के पास अज्ञात अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.


बताया जा रहा है कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गैलेक्सी मॉल के समीप अपराधियों ने संजय कुमार नामक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दिया है. संजय कुमार जमीन कारोबारी कमल भूषण के अकाउंटेंट थे. कमल भूषण की हत्या के बाद संजय कुमार सारा कारोबार देखते थे. शाम 4:30 बजे संजय कुमार अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें