Live

रजरप्पा मंदिर में भक्तों का लगा तांता

दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य रुप से फूलों से सजा मां छिन्नमस्तिका का दरबार लोगों के बीच बना है आकर्षण का केन्द्र

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: शारदीयनवरात्र में उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है. फूलों से भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की आकृति मंदिर के सजावट में चार चांद लगा रही है जो लोगों के बीच अपना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. रजरप्पा मंदिर में यूं तो सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन नवरात्र के समय श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है.

लोगों का मानना है कि नवरात्र में मां का दर्शन मनोकामना को पूर्ण करता है. यही वजह है कि कई ऐसे श्रद्धालु हैं जो यहां पहुंचकर 9 दिन का पूजा,पाठ एवं हवन करते हैं. मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर को कोलकाता के कारीगरों की 30 सदस्यीय टीम द्वारा सजाया गया है. मनमोहक और खुशबुदार फूलों की सज्जा देखते ही बनती है. मां छिन्नमस्तिका मंदिर की खूबसूरती शाम में देखने को मिलती है. रंगीन रोशनी से माता का दरबार काफी आकर्षक नजर आता है. आजकल मंदिर की सजावट के साथ ही भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है. सुबह हो या शाम बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचने लगते हैं. सभी माता का दर्शन कर खूबसूरती को दूर से कैमरे में कैद भी करते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें