Live

दारोगा पर थप्पड़ों की बरसात

अचानक ही भड़की स्कूटी सवार युवती, जानें क्या है माजरा

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : दंगल फिल्म का एक डायलॉग महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर रहा है जिसमे यह कहा जाता है कि म्हारी छोरी छोरों से कम हैं के....। यह भावना तब अच्छी लगती है जब कोई युवती किसी क्षेत्र में पुरुषों से बेहतर करती है लेकिन जब उन्हीं युवतियों का नाम अराजकता और अभद्रता में आता है तो समाज शर्मसार होता है।



मामला यूपी का बताया जा रहा है जहां कानपुर में ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा पर एक स्कूटी सवार युवती ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते युवती भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई। पुलिस ने अज्ञात युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।


वहीं घटना के बाद कोहना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि गंगा बैराज चौकी प्रभारी पवन कुमार ने तेज रफ्तार में स्कूटी दौड़ा रही एक युवती को गंगा बैराज के पास रोका। इससे गुस्साई युवती ने चौकी प्रभारी से अभद्रता शुरू कर दी। जब चौकी प्रभारी ने उसे डांटने की कोशिश की तो युवती ने उन पर हाथ उठा दिया। हालांकि चौकी प्रभारी ने संयम बरतते हुए महिला पुलिसकर्मी को बुलाया लेकिन तब तक युवती स्कूटी लेकर फरार हो गई।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें