Live

Rain Alert : बारिश का अलर्ट

अगले एक से दो घंटे में बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

A
Anurag Goelलेखक

Rain Alert : बिहार में एक बार फिर मौसम (Rain Alert) में तेजी से बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों में बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात की भी आशंका जतायी है।


मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक से दो घंटों में बिहार की राजधानी पटना समेत अरवल और भोजपुर जिले में बारिश (Rain Alert) हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है। वेदर डिपार्टमेंट ने किसानों से खेतों में न जाने की हिदायत दी है।

किसानों को चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो बिगड़ते मौसम (Rain Alert) को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे सतर्क औऱ सावधान रहें और खुले में न जाएं। सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। विशेषकर पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें