Live

Weather Alert

बिहार के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी, जानिए कौन से महीने से पड़ेगी भीषण गर्मी

P
Prasoon Pandeyलेखक

Weather Alert : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इस साल मार्च से ही भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसके साथ ही वेदर डिपार्टमेंट ने आज बिहार के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो आज बिहार के 10 जिलों में बारिश होने की संभावना है। बिहार के भागलपुर, मुंगेर, बांका, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, आरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में एक या दो दिनों तक हीट वेव चल सकती है। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री से बीच रह सकता है।

मार्च में सामान्य बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक रात और दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हल्की हवा भी चल सकती है। अगले तीन दिन के बाद थोड़ी गर्मी बढ़ेगी। इसके साथ ही मार्च में सामान्य बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें