Live

रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप

महिला ने 2 बच्चों के साथ की रेल से कट कर जान देने की कोशिश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: खबर है गढ़वा की जहां गढवा रोड चोपन रेलखंड के नगर उंटारी रेलवे गेट के पास महिला ने सास से विवाद होने पर अपने 2 बच्चों के साथ रेल से कटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करते हुए स्थिति की गंभीरता देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया.

बताया जा रहा है कि गढवा रोड चोपन रेलखंड के नगर उंटारी रेलवे गेट के पास पोल संख्या 44/28 पर भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अस्लीम अंसारी की पत्नी नूरीना बीबी अपने दो बच्चों को फेंककर मालगाड़ी से कटकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार अपने ससुराल में सास से मूंग के लिए लड़ाई हुआ था.लड़ाई होने के बाद वह अपने घर से नजर टेली थाना क्षेत्र के हुलहूला खुर्द निवासी असउद्दीन अंसारी के यहां निकली थीपरंतु मायके ना जाकर मालगाड़ी से कटकर जान देने की कोशिश की. इधर घायल महिला के पिता हसमुद्दीन अंसारी ने बताया कि मेरी लड़की को लोग हत्या करना चाहते हैं. इसलिए मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंक कर चले गए ताकि ट्रेन से कटकर इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें