Live

रेल मंत्रालय से अप्रूवल मिलने पर बनेगी ROB

सांसद खीरू महतो ने धनबाद रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम से मिल कर रामगढ़ में ROB निर्माण की मांग की

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : राज्यसभा सांसद खीरू महतो धनबाद रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम से मिलने पहुंचे. सांसद ने डीआरएम से रामगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की.

सांसद खीरू महतो ने मीडिया को बताया कि धनबाद रेल मंडल के अधीन कई स्टेशन आते हैं जिसके अंतर्गत रामगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर आज डीआरएम से मिलने पहुंचे. डीआरएम आशीष बंसल ने सांसद को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही रेलवे की ओर से ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया में रेल मंत्रालय से अप्रूवल प्राप्त होते ही काम शुरु कर दिया जाएगा.

धनबाद रेलवे ब्रिज को लेकर राज्यसभा सांसद ने कहा कि यहां पर रेलवे द्वारा काफी काम किया गया है. जैसा कि यहां पर हमारे जिलाध्यक्ष ने बताया है. हमारे साथ पार्टी के सदस्य गोमो जंक्शन ओवर ब्रिज निर्माण की जांच को लेकर भी बात कही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें