Live

रेल आवागमन प्रभावित

महतो समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जामडीह रेलवे फाटक स्थित रेलवे ट्रैक जाम कर किया प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : खबर है सरायकेला की जहां चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दक्षिण पूर्वी रेलवे मंडल के अधीन जामडीह रेल फाटक स्थित रेलवे ट्रैक पर महतो समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन के तहत रेल ट्रैक जाम किया.

बताया जा रहा है कि महतो समाज को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर महतो समाज के लोगों ने रेल रोको आंदोलन के तहत जामडीह रेलवे फाटक को जाम किया.

सुबह 9 बजे से सैकड़ों महतो समाज के लोगों ने रेलवे लाइन पर बैठ गए जिसके कारण रेल आवागमन प्रभावित हुआ. बड़ी संख्या में पुलिस बल रहने के बावजूद भी आन्दोलनकारी नहीं हटे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें