Live

Patna News

पटना के बेऊर और फुलवारीशरीफ जेल में छापा, कैदियों में मचा हड़कंप, घंटों चली रेड, नशीली दवाइयां बरामद

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि बिहार की राजधानी पटना के बेऊर जेल और फुलवारीशरीफ जेल में छापेमारी हुई है। जेल में हुई छापेमारी के बाद कैदियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में पटना सदर डीएसपी स्वीटी सहरावत और एसडीएम सहित कई बड़े अधिकारी भी जेल पहुंचे।


बेऊर और फुलवारीशरीफ जेल में छापा

जानकारी के मुताबिक बेऊर जेल और फुलवारीशरीफ जेल में हुई छापेमारी के दौरान कई नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। फिलहाल इस संबंध में फुलवारीशरीफ थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है।


भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

वहीं, छापेमारी के दौरान जेल और उसके आसपास भारी संख्या में पुलिसफोर्स की तैनाती की गई है। पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी को लेकर दो अलग-अलग टीम गठित की गई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक एसडीओ सदर, एएसपी दानापुर, सिटी SP पश्चिमी, बीएमपी के जवान समेत बिहार पुलिस के दर्जनों जवान के साथ अलग-अलग टीम द्वारा छापेमारी की गयी है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें