Hindi News / पाकुड़ा में CBI की टीम कर रही छापेमारी

Raid : पाकुड़ा में CBI की टीम कर रही छापेमारी

Edited By:  |
Reported By:
raid

पाकुड़ : CBI टीम की छापेमारी से पाकुड़ में हलचल है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकुड़ के बड़े ट्रांसपोर्टर व्यवसायी सह ठेकेदार हाकिम मोमिन के आवास रामपुर में CBI की टीम छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी करीब 12 बजे से चल रही है.

सूत्रों के हवाले से बात सामने आ रही है किCBIटीम जैसे ही हाक़िम के घर पहुंची तो लोगों में हलचल मच गया. इधरCBIटीम ने घर पर सभी लोगों के मोबाइल फोन जब्त किये हैं और सारे कागजातों को खंगाल रही है. हालांकि क्या कुछ हाथ लगती है ये देखने वाली बात होगी. हालांकि यह छापेमारी अभी घंटो चलने वाली है.

बता दें कि हाकिम मोमिन पहले 5 डम्फरों का मालिक हुआ करता था. लेकिन अब यह 107 डम्फरों का मालिक है. हालांकि जानकारी यह भी है कि दूसरे लोगों ने इनके कंपनी के नाम पर डम्फर निकाला करते थे और उनके हवाले एक एग्रीमेंट करके कोयला ढुलाई के लिए बिजीआर और DBL कॉल कंपनी में परिवहन के लिए लगाया करता है. साथ ही इनके द्वारा कई सड़कों का भी ठेकेदारी किया गया है. हालांकि CBI को क्या कुछ हाथ लगता है यह देखने वाली बात होगी.