Live

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आएंगे बिहार

इस दिन भागलपुर में करेंगे बड़ी जनसभा, खड़गे की भी चुनावी सभा तय

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के बड़े नेता बिहार दौरे पर आने वाले हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम भी तय हो गया है। वे 20 अप्रैल को भागलपुर आएंगे और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

भागलपुर में राहुल गांधी की बड़ी रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 अप्रैल को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी 3 मार्च को पटना आए थे और I.N.D.I.A गठबंधन की जनविश्वास रैली में शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में ये राहुल गांधी की पहली रैली होगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 19 अप्रैल को कटिहार में शाम 4 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पहले चरण में RJD उम्मीदवारों के समर्थन में कांग्रेस के बड़े नेताओं के चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होने पर राजेश राठौर ने कहा कि ये जरूर है कि पार्टी के बड़े नेता पहले चरण के चुनाव प्रचार में नहीं आए लेकिन राज्य और जिला स्तर के नेता और उनकी टीम सहयोगी दलों के उम्मीदवार के समर्थन में काम कर रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें