राहुल गांधी का नया वीडियो
खुद अपने शरीर पर मार रहे हैं कोड़ा, दिख रहा है नया अंदाज
PATNA- भारत जोरो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें राहुल गांधी के कई अलग अंदाज दिख रहे हैं। वीडियो में पहले राहुल गांधी खुद को कोड़े मारते हुए दिखाया गया है तो वहीं कुछ देर बाद राहुल गांधी एक बच्चे को कराटे सिखा रहे हैं। इतना ही नहीं फोक डांस ढीमसा पर नाच भी रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला....
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार तेलंगाना में एक पारंपरिक पर्व मानाया जाता है। जिसका नाम है बोनालु। नियमानुसार इस आयोजन में स्थानीय युवक अपने शरीर पर हल्दी और चंदन का लेप लगाते हैं। इतना ही नहीं अपने चेहरे पर गाढ़ा लाल पेंट भी लगाते हैं। मान्यता अनुसार आंखों में काजल, पैरों में पायल बांधकर अपने मुंह में गालों के बगल में नींबू दबा लेते हैं। इसके बाद युवकों को अपने शरिर पर कोड़े मारने के लिए चाबुक दिया जाता है।
बताते चले कि भारत जोड़ो यात्रा में कल का एक दिन ब्रेक रहेगा। वहीं 7 नवंबर को यह यात्रा महाराष्ट्र में एंट्री करेंगी। कुछ दिन पहले इस यात्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट भी राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल होने पहुंची थी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।