Live

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हंगामा

युवक ने अपने आप को किया आग के हवाले, यात्रा जारी

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि एक युवक ने अचानक पहले इस यात्रा को रोकने का प्रयास किया फिर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उसने इसी बीच अपने आप को आग के हवाले कर दिया। युवक की पहचान बीजेपी समर्थक के रूप में की जा रही है और कहा जा रहा है कि वह इस यात्रा को रोकना चाहता था।

ताजा जानकारी के अनुसार यात्रा आरंभ होने के आज बाद राहुल गांधी की कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इसी बीच एक युवक ने अपने आप को मारने का प्रयास कर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि यात्रा में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने पहले आग पर काबू पाया और युवक की जान को बचा लिया।

बताते चले कि राहुल गांधी की इस यात्रा को 9 दिसंबर को रोका जाएगा अर्थात ब्रेक लगाया जाएगा। इसके अगले दिन अर्थात 10 दिसंबर को यह यात्रा शुरू होगी उसमें राहुल गांधी के साथ सिर्फ और सिर्फ महिला पैदल यात्रियों को चलने का मौका मिलेगा। कयास लगाया जा रहा है कि सोनिया गांधी भी उस दिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। नौ दिसम्बर को उनका जन्मदिन है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें