Live

Rahul Gandhi

बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

M
manish kumar raiलेखक

गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार पहुंच चुके हैं। गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं से फूल माला लेकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद वे सड़क मार्ग से राजगीर के लिए रवाना हो गए।

गया एयरपोर्ट से वे सीधे दशरथ मांझी के गांव गया के गहलौर जाएंगे। गहलौर में वे दशरथ मांझी मेमोरियल जाएंगे साथ ही दशरथ मांझी के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। फिर राजगीर से लौटने के क्रम में गया शहर के एक निजी रिसोर्ट में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। लगभग डेढ़ घंटे तक वे महिलाओं से संवाद करेंगे।

चुनावी वर्ष में राहुल गांधी की यह पांचवा दौरा है। चुनावी वर्ष में राहुल गांधी की यह पांचवीं बिहार यात्रा है। इस यात्रा में राहुल राजगीर और गया जाएंगे। राजगीर में वह अति पिछड़ा सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि गया में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें