राघोपुर में गंगा का कहर : बाढ़ के पानी से लबालब हुआ थाना, नाव के सहारे हो रही पेट्रोलिंग

Edited By:  |
raghopur me ganga ka kahar

हाजीपुर : गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से हाजीपुर के राघोपुर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई इलाकों में बाढ़ के जैसे हालात हो गए हैं। वहीँ इलाके का जुरावनपुर थाना भी बाढ़ के पानी से लबालब हो गया है। हाल यह हो गया है कि पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग के लिए अब नाव का सहारा ले रही है।

बता दें कि सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में दियारा का क्षेत्र है, जहां गंगा के पानी से सब कुछ डूब चुका है। जुड़ावनपुर थाना परिसर में नाव चल रही है। पुलिसकर्मी नाव के सहारे ही थाना आ रहे हैं। दरअसल, बाढ़ प्रभावित इस इलाके में ग्रेड 3 स्तर का थाना भवन बनाया गया था। थाने को बाढ़ से बचाने के लिए ऊंचे जगह पर बनाया गया था, लेकिन इसके बाद भी गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है।