Live

रफ्तार का कहर

गढ़वा में दो बाइक में सीधी टक्कर होने से बाइकसवार 2 युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिले के गोदारमना स्थित मड़ुआ नाला के पास बुधवार को तेज गति से आ रही दो बाइक में सीधी टक्कर होने से बाइकसवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकें आमने-सामने से तेज रफ्तार में आ रही थी. इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालकों की घटना स्थल पर ही जान चली गई. मृतकों में एक की पहचान सतबरवा प्रखंड के मुरमा गांव निवासी युवक के रूप में हुई है. दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जानकारी के बाद मुरमा गांव में मातम पसरा हुआ है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें