Live

रफ्तार का कहर

सरायकेला–कांड्रा मुख्यमार्ग पर सीमेंट लदा अनियंत्रित ट्रक सैलून औऱ घर में घुसा, मकान और दुकान क्षतिग्रस्त

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से जहां सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर बालीडीह घुटबेड़ा गांव में तेज गति से सरायकेला से कांड्रा की ओर आ रहे सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर होटल और सैलून को तोड़ते हुए बिजली की पोल से टकराई. घटना में मकान और दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत ये रही कि घर में से सोए हुए मकान मालिक के पुत्र, पत्नी समेत अन्य सदस्य बाल बाल बच गए. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

घटना के संबंध में मकान मालिक सुमित्रा प्रमाणिक देवी ने बताया कि सुबह5बजे अचानक से जोर का आवाज हुआ. उठने पर देखा कि सीमेंट लदा ट्रक दुकान और घरों को तोड़ते हुए बिजली की पोल और सूखे पेड़ से जा टकराई घटना में उनका बना हुआ मकान एवं दुकान पूरी तरह टूट गया. दुकान और मकान क्षतिग्रस्त हो जाने पर सुमित्रा देवी के परिवार के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है.

महिला ने बताया कि रोजगार का एकमात्र साधन छिन गया. उन्होंने बताया कि उनका एकमात्र पुत्र जो विकलांग है होटल चलाकर अपना भरण पोषण कर रहा था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें