Live

रफ्तार का कहर

हाइवा की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां NH -33 के झाबरी के पास हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने NH -33 को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया है. अभी फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटा दिया है. लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर लोग अभी भी सड़क किनारे जमे हुए हैं.

घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि NH -33 के झाबरी के समीप तेज गति से आ रही हाइवा ने बाइकसवार को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा. जिससे मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने NH -33 को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है कि मृतक के खेत में ट्रैक्टर चल रहा था जिसे वह देखकर वापस घर लौट रहा था तभी तेज गति से आ रही हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल प्रशासन की पहल पर सड़क जाम हटाया गया. लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर लोग अभी भी सड़क किनारे जमे हुए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें