Live

रफ्तार का कहर

पिकअप वैन और बाइक में सीधी टक्कर होने से 2 युवकों की गई जान और 1 की हालत गंभीर, इलाज के लिए भेजा गया रांची

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा:बड़ी खबर गढ़वा से जहांमेराल थाना क्षेत्र के एनएच75पर अर्पित लाइन होटल के पास पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया.

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक मेराल आ रहे थे. इसी दौरान अर्पित लाइन होटल के समीप पिकअप और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई. हादसे में मेराल थाना के लातदाग के प्रिंस कुमार और भंडरिया के आकर्षण बाड़ा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में 1 गंभीर रुप से घायल हो गये जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर अंतपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें