Live

रफ्तार का कहर

अनियंत्रित कार खेत में पलटने से 11 वीं की छात्र की मौत और 4 की हालत गंभीर, रिम्स रेफर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सिमडेगा : बड़ी खबर सिमडेगा से जहां आज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टभाडीह में पालामाडा नदी पुल के पास अनियंत्रित कार खेत में जाकर पलट गई.


हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद सभी को सदर अस्पताल लाया गया. घटना में गंभीर रुप से घायल 4 छात्रों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है.


बताया जा रहा है किमुफस्सिल थाना क्षेत्र के टभाडीह में पालामाडा नदी पुल के समीप एक कार नियंत्रण खोकर खेत में जाकर पलट गई. घटना में चंद्रकांत राम,साजन यादव,विवेक कुमार,अनीस केरकट्टा और साहिल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां अनीश नामक छात्र की मौत हो गई. वहीं शेष चार छात्रों को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया.

लोगों का कहना है कि हादसे में एक मृतक व 4 घायल शहर के कुंजनगर के रहने वाले हैं और अभी शहर के सेंट मरीज प्लस टू स्कूल के ग्यारहवीं के छात्र बताए गए हैं. बताया गया कि इन छात्रों ने 11 वीं की परीक्षा का शनिवार को स्कूल से एडमिट कार्ड लेकर घूमने के लिए गए थे. इसी क्रम में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें