Live

BIHAR POLITICS

राबड़ी बोली-अब CM नीतीश को वैल्यू नहीं देते अधिकारी ,बाहुबली आनंद मोहन पर भी भड़की,जानें वजह..

A
Arun Chourasiaलेखक

patna:-बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज सीएम नीतीश के साथ ही बाहुबली नेता आनंद मोहन पर भी तीखा हमला बोला है.विधानमंडल सत्र में शामिल होने पहुंची राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए बोली कि सीएम नीतीश कुमार का अब कोई वैल्यू नहीं रह गया है.


राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार लगातार सरकार पलट रहे हैं और इधर-उधर कर रहे हैं जिसकी वजह से उनका वैल्यू कम हो गया है.उनकी सरकार के अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं.केके पाठक जैसे अधिकारी खुलेआम सीएम नीतीश के विधानसभा में की गयी घोषणा को भी मानने को तैयार नहीं है और नीतीश कुमार कार्रवाई करने के बजाय उलटे तारीफ मे लगे हुए हैं.


वहीं राबड़ी ने बाहुबली सांसद रहे चुके आनंद मोहन पर निशाना साधा.एक कार्यक्रम में आनंद मोहन के द्वारा आरजेडी को परिवार की पार्टी बताये जाने पर राबड़ी देवी बोली भड़कते हुए बोली कि सबके ससुराल के पार्टी बा,खाली लालू यादव के नही है,उनके यहां भी भाई-भतीजावाद है,सबसे ज्यादा परिवारवाद BJP में है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें