राजद नेता अभय कुमार सिंह ने किया ऐलान
झारखंड में 2024 चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का किया जाएगा काम
रांची: राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय रांची में नए राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह जी ने अपने सर्वमान्य नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव को महासचिव बनाने को लेकर बधाई दी है.
राजद के महासचिव बनने के बाद पहली बार अभय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि झारखंड में पुरानी पहचान देने को लेकर राज्य के सभी जिला में घूम घूम कर राष्ट्रीय जनता दल को आने वाले 2024 चुनाव में मजबूती प्रदान करने का काम किया जाएगा. सर्वमान्य नेता लालू यादव के पुराने अंदाज को फिर से एक बार झारखंड में स्थापित करने का काम राष्ट्रीय जनता दल के सभी कार्यकर्ता और विधायक करेंगे. इस बार चुनाव में सरकार लोकसभा और विधानसभा में अच्छा सीट लाकर बिहार और झारखंड में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।