Live

PVUNL की अनूठी पहल

बिरसा जैविक उद्यान के 2 एशियाई शेरों को PVUNL ने लिया गोद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : खबर है रामगढ़ की जहां पतरातू स्थित पीवीयूएनएल प्लांट ने रांची के बिरसा जैविक उद्यान के 2 एशियाई शेर को गोद ले लिया है. PVUNL के अधिकारी राजेश डुंगडुंग, डीजीएम और झारखंड चिड़ियाघर प्राधिकरण के सचिव जब्बार सिंह द्वारा झारखंड चिड़ियाघर प्राधिकरण के तहत एक समझौता हुआ जिसके अनुसार अब चिड़ियाघर के दो एशियाई शेरों एक नर और एक मादा शेर जोड़े के एक वर्ष का फ़ीड खर्च वहन PVUNL कंपनी करेगा.

रांची स्थित बिरसा जैविक उद्यान प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है. जहा लगभग 1450 जंगली जानवरों का घर है, जो स्तनधारियों, सरीसृपों और पक्षियों की 83 विभिन्न प्रजातियों का प्रतिनिधित्व करते हैं. PVUNL के अधिकारी का कहना है कि वन्य जीव पर्यावरण को संतुलित करने में इनकी अहम भूमिका होती है.

वन्यजीव संरक्षण के उद्देश्य आज इन प्रजातियों को संरक्षित करने की जरूरत है. आज दुनियाभर में जानवरों के कल्याण मानकों में सुधार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस के रूप में मनाया जाता है. ताकि दुनिया को सभी जानवरों के लिए एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश की जा सके. इन्ही उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए झारखंड में वन्यजीव संरक्षण के लिए पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा यह अनूठी पहल की गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें