Live

पूर्व विधायक संजीव सिंह को भेजा गया रिम्स

हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक को रिम्स ले जाने का दिया था आदेश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : आज हाईकोर्ट के आदेश के बाद भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रांची स्थित रिम्स ले जाया गया. पूर्व विधायक को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची ले जाया गया है.


बता दें कि धनबाद मंडल कारा में पूर्व विधायक संजीव सिंह को कुर्सी से गिरने से गंभीर चोट आई थी. इसके बाद जेल प्रशासन ने पूर्व विधायक को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया था. अस्पताल में इलाज की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण परिवार वालों ने कोर्ट से निजी अस्पताल में इलाज कराने की गुहार लगाई थी.हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक को रांची स्थित रिम्स ले जाने का आदेश दिया.


इसके बाद आज पूर्व विधायक संजीव सिंह को रांची स्थित रिम्स के लिए एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया. वहीं संजीव सिंह की पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य के अस्पतालों में खराब व्यवस्था है. खासकर धनबाद में किस तरह गरीब मरीज अपना इलाज कराते हैं. वहीं राज्य के सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें