पूर्व सीएम रघुवर दास पहुंचे कीनन स्टेडियम
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा मीडिया कप क्रिकेट मैच में पत्रकारों का बढ़ाया हौसला
जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के द्वारा मीडिया कप क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है. पूर्वी सिंहभूम जिले के पत्रकार इस खेल में शामिल हुए हैं. इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास किनन स्टेडियम पहुंच कर पत्रकारों को हौसला बढ़ाया.
राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि मुझे अपने स्कूल जीवन की याद आ गई. खेल के माध्यम से आप अपना कैरियर बना सकते हैं. देश दुनिया में अपना नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों के बीच क्रिकेट खेल कर मैच की शुरुआत की.
जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।