Live

पूर्व CM जीतनराम मांझी का 80 वां जन्मदिन

स्लम एरिया के बच्चों के बीच बांटी गई मिठाइयां, पठन-पाठन की सामग्री

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के 80वें जन्मदिन पर युवा हम पार्टी की ओर से स्लम में रह रहे गरीब बच्चों के बीच फल व पठन- पाठन सामग्री बांटी गयी। साथ ही बताया गया कि इन बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए यह मुहीम चलाया गया है जो निरंतर जारी रहेगा ।

इस मौके पर युवा हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज के नेतृत्व में वीरचंद पटेल पथ के पीछे कमला नेहरू नगर में असहाय बच्चों के बीच फल, मिठाई, कॉपी, कलम, किताबें व पेंसिल का वितरण किया गया। इस मौके पर युवा हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज ने कहा कि उनके नेता जीतन राम मांझी समाज के वंचित वर्ग के लोगों के नेता हैं और वे हर समय इन वर्गो के विकास व हितों की रक्षा को लेकर तत्पर रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हैं ताकि यह समाज भी तरक्की कर समाज की मुख्य धारा में आये। इसी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर युवा हम ने इन बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए यह मुहीम चलाया गया है जो निरंतर जारी रहेगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें