पूर्णिया : मुख्यमंत्री का 75वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मना, लेसी सिंह बोलीं-नीतीश कुमार ने पूरे बिहार का विकास किया

Edited By:  |
purniya

पूर्णिया: पूरे बिहार में JDU पार्टी धूमधाम से सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन मना रही है. इसी क्रम में जिले के लाइंस क्लब में भी नीतीश कुमार का 75वांजन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.इस मौके पर नेताओं ने 30 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन मनाया. मौके पर बिहार सरकार की खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह भी मौजूद रही.

इस दौरान पूर्णिया के JDU जिला अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष का भी चुनाव किया गया. जिसमें प्रकाश पटेल फिर से जिला अध्यक्ष बने. वहीं, अविनाश कुमार भी फिर से JDU के महानगर अध्यक्ष की कमान संभालेंगे. मंत्री लेसी सिंह और JDU कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी.

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का 75वां जन्मदिन है. इस विशेष दिन को वे लोग विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं. मुख्यमंत्री के कार्यकाल के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हर क्षेत्र में बिहार का विकास किया है. इसलिए बिहार में विकास की बहार है.