Live

पूर्णिया में सरपंच पति की दबंगई

भरी पंचायत में लड़की को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

पूर्णिया : न्याय के मंदिर में लड़की के साथ अन्याय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे सरपंच पति भरी पंचायत में लड़की को थप्पड़ मरते नजर आ रहे हैं। पीड़ित लड़की ने st sc थाने में मामला दर्ज कराया है।

पूरा मामला पूर्णिया जिले के गणेशपुर इलाके का है जहां एक नाबालिक लड़की को पंचायती में सरपंच पति के द्वारा एग्रीमेंट पर साइन नहीं करने के एवज में पिटाई की जा रही है और वहीं पर पंचायत के न्याय मित्र भी उन्हें इस बात के लिए दबाव बना रहे हैं ।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष के द्वारा सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी को बुलाकर उनके साथ मारपीट भी की गई । इस बाबत कृत्यानंद नगर थाने में सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी ने मामला दर्ज कराया है । घटना के बाद सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिन के द्वारा यह वीडियो बायरल किया गया वही उस लड़की को भगाने के आरोपी है और मेरे पास फैसला कराने के लिए लाए थे । जबकि साइन नहीं करने पर महिला पर दवाव बनाने के लिए भी उन्हीं के द्वारा गया था । सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि नाबालिक लड़की को बेटी समझकर एक दो थप्पड़ मारा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें