पूर्णिया में अपराधियों का तांडव
जिला पार्षद के पति को मारी गोली, मौके पर ही तोड़ा दम
पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के सरसी बाजार में पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी है । बताते चले कि कुछ दिन पहले भी अपराधियो ने विश्वजीत सिंह पर फायरिंग की थी जिसमें वह बाल बाल बच गए थे ।
आज फिर अपराधियो ने सरसी बाजार में ही उसके सर में गोली मार दी है। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई । हत्या की सूचना पर घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची हुई है और जांच में जुटी हुई है । बताते चले कि इस बार पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य की चुनाव जीती है ।
वहीं घटना के पीछे चुनावी रंजिश को आधार मान कर पुलिस जांच कर रही है। वहीँ इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।