Live

पुण्यतिथि पर याद किये गये शहीद एसपी अमरजीत

डीसी और एसपी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: शहीद एसपी अमरजीत बलिहार समेत5पुलिस जवानों की शहादत को याद किया गया. पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल,एसपी प्रभात कुमार,डीएसपी जितेंद्र कुमार,एसडीपीओ विजय कुमार सहित तमाम पदाधिकारियों एवं पुलिस जवान और शहीद के परिजनों ने शहीद एसपी अमरजीत बलिहार के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

पहला कार्यक्रमजिलासमाहरणालय स्थित शहीद अमरजीत बलिहार पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया. पार्क में स्थापित शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया . शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया. शहीदों के परिजनों को सोल ओढा कर सम्मानित किया गया. वहीं शहीदों के परिजनों ने बाकी एसपी के साथ बाकी शहीदों का भी पार्क में प्रतिमा बनाने की मांग किया.

वहीं दूसरा कार्यक्रम पुलिस लाइन में शहीद एसपी और जवानों के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. पुलिस लाइन में एसपी प्रभात कुमार,एसडीपीओ विजय कुमार,डीएसपी जितेंद्र कुमारसमेत पुलिस जवान व शहीद के परिजनों ने शहीदों के तस्वीर पर माल्यार्पण किया.

बता दें कि आज ही के दिन शहीद एसपी अमरजीत बलिहार सहित पांच जवान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गये थे. आज उनको याद किया गया और उनके बताये गये कर्तव्य के पथ पर चलने के लिए पुलिस जवानों को बताया गया. बताते चलें कि 2 जुलाई 2013 को दुमका से डीआईजी के मीटिंग कर लौटने के दौरान दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव में नक्सली हमले में एसपी अमरजीत बलिहार समेत 5 जवान शहीद हुए थे. एसपी अमरजीत बलिहार,चालक अशोक कुमार श्रीवास्तव, अंगरक्षक चंदन थापा, पुलिस मनोज कुमार हेम्ब्रम, संतोष मंडल और राजीव कुमार नक्सली हमले में शहीद हुए थे. पाकुड़ पुलिस और पाकुड़ की जनता उन्हें हमेशा याद किया करेगा. यहां हरेक साल श्रद्धाजंलि देकर शहादत दिवस मनाया जाता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें