पुलवामा हमले की 7वीं बरसी : गढ़वा सीआरपीएफ मुख्यालय में पुलवामा शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Edited By:  |
Reported By:
pulwama hamle ki 7wi barsi

गढ़वा: पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों के लिए गढ़वा जिला सीआरपीएफ मुख्यालय में अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी.

गौरतलब है कि आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों द्वारा सी०आर०पी०एफ० की कानवाई पर अटैक हुआ था,जिसमें सी०आर०पी०एफ० के 40 जवान शहीद हुए थे.

इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अजय कुमार वर्मा,कमाण्डेंट ने शहीद जवानों के व्यक्तित्व व कृतित्व को बेजोड़ बताते हुए उनके असामयिक शहादत को पूरे सी०आर०पी०एफ० परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया. इस मौके पर वाहिनीं के अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा शहीद स्मारक पर रीथ एवं माल्यार्पण की गई एवं सशस्त्र गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं शोक शस्त्र के उपरांत उनकी आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.