Live

BJP महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

गढ़वा में समाहरणालय गेट तक आक्रोश रैली, राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

V
vivek pandeyलेखक

गढ़वा भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान मे मंगलवार को झारखण्ड सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। यह आक्रोश मार्च माझीयाओ मोड से लेकर पुराना जिला समाहरणालय गेट तक निकाला गया। इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा के महामंत्री रीमा सिंह,सचिव रूपा सिंह सहित स्थानीय भाजपा महिला नेता सहित सैकड़ो की संख्या मे महिलाए तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एव स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर से महिलाओं के ऊपर राज्य मे बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ इस्तीफा माँगा।

प्रदेश महामंत्री रीमा सिंह ने सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए कहा की राज्य मे प्रतिदिन महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ रहे है जनवरी माह मे पुरे झारखण्ड मे एक सौ से ऊपर,फ़रवरी मे वहीं हाल,मार्च मे वहीं हाल है कुल मिलाकर औसतन चार से पांच महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे है बलात्कार की घटना घट रही है और ये मईयाँ सम्मान योजना चला रहे है ये इनका कैसा सम्मान है आप महिलाओं को यह सम्मान देकर अपमान कर रहे है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें