Live

'शिक्षा मंत्री का दिमाग हो गया है ख़राब'

प्रो. चंद्रशेखर के विवादित बयान पर भड़के नीरज बबलू, कहा : इलाज की है जरूरत

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :राम मंदिर और सनातन धर्म के खिलाफ लगातार विवादित बयान सामने आने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पर तीखा निशाना साधा है और कहा कि शिक्षा मंत्री की मानसिक स्थिति खराब है लिहाजा उन्हें इलाज की जरूरत है।


'शिक्षा मंत्री का दिमाग हो गया है ख़राब'

इसके साथ ही पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जब से वे शिक्षा मंत्री बने हैं, तभी से उनका दिमाग ख़राब हो गया है। लगातार अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। ये लोग देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम का जो प्रभाव है, वो पूरे देश में इसतरह से फैला हुआ है कि इनलोगों की जमीन खिसकते जा रही है। आने वाले दिनों में इनलोगों को एक भी वोट नहीं मिलने वाला है। अल्पसंख्यक वर्ग भी इनसे दूरी बना रहा है इसलिए ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।


'विवादित बयान देने की लगी है होड़'

इसके साथ ही नीरज कुमार बबलू ने कहा कि इनकी पार्टी के नेताओं में होड़ लगी है कि कौन-सा विवादित बयान देकर सुर्खियां बंटोरे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरजेडी के नेता और विधायक भविष्यवक्ता बने हुए हैं। उन्हें खुद का ही भविष्य नहीं पता है।


'सीट शेयरिंग को लेकर जारी रहेगा सिर फुटव्वल'

वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग के मसले पर फंसे पेंच पर नीरज कुमार बबूल ने चुटकी ली और कहा कि पीएम मोदी के कामकाज से ये लोग घबराहट में हैं। ये लोग आपस में ही लड़ते रह जाएंगे और नरेन्द्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इनका मामला कभी भी सुलझने वाला नहीं है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें