Live

2025 में बिहार में जीतेगी बीजेपी

कुढ़नी जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आने वाले दिनों में बिहार में बीजेपी की जीत दिखने लगी है

G
GYAN SINGHलेखक

एंकर-कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत से पार्टी में खुशी की लहर है. प्रदेश कार्यालय में गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा किबिहार में कुढ़नी और उत्तर प्रदेश के रामपुर में भी भाजपा जीती है. बिहार के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों में भाजपा की जीत दिखा रहा है.गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ कुछ विधान सभा सीटों पर उपचुनाव भी हुए थे. वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में कुढ़नी विधान सभा सीट पर भी भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज की है. नीतीश कुमार के आरजेडी के तथाकथित महागठबंधन में शामिल होने के बाद इस महागठबंधन को भाजपा ने लगातार दूसरी बार हराया है. मैं नीतीश जी को बता देना चाहता हूँ कि जनादेश गठंबंधन के‘Mathematics'से नहीं बल्कि जनता के साथ पार्टी की‘chemistry’के आधार पर मिलता है. ये जीत दिखाती है कि बिहार की जनता भाजपा और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है. ये बिहार में आने वाले दिनों के संकेत हैं.

इधर पार्टी के फायर ब्रांड कहे जाने वाले व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कुढ़नी उपचुनाव में जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है. इस जीत ने साबित कर दिया कि जनता के हाथों में जीत-हार है. किसी को अगर भ्रम है तो इस चुनाव परिणाम से सीख लें. उन्होंने नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि किसी को भ्रम हो गया है कि उनके नाम पर लोग वोट करते हैं.


उधर महागठबंधन में हार पर मायूसी है. घटक दल हार के लिए अलग अलग कारण बता रहे हैं. बात करे कांग्रेस की तो पार्टी विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि बिहार में शराबबंदी के कारण महागठबंधन की हार हुई है. शराबबंदी के कारण समाज के एक तबका नाराज है. जिसने महागठबंधन को वोट नहीं किया. वहीं मांझी की पार्टी ने हार के लिए शहाबुद्दीन के परिवार की उपेक्षा को कारण बताया है. महागठबंधन को उनके परिवार की उपेक्षा करने की कीमत चुकानी पड़ी.

बात करे मुख्य घटक दल आरजेडी की तो पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हार से हताश नहीं होने की बात कही है. उन्होंने कुढ़नी में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस हार जीत से महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. प्रदेश की जनता का विश्वास नीतीश कुमार और तेजस्वी पर है. दोनों में प्रदेश की जनता भविष्य देख रही है. वहीं जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हार की अपेक्षा नहीं थी, लेकिन जनता ने जो निर्णय सुनाया है वो स्वीकार है. हार की समीक्षा की जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें