BIG BREAKING
दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंची राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
PATNA :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंची हैं। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है। उनके आगमन के मद्देनजर पटना में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है। वे यहां बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। इसको लेकर बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
तय शेड्यूल के मुताबिक राष्ट्रपति दोपहर सवा 12 बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब सवा घंटा तक रहेंगी। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गये हैं।
अधिकारियों के मुताबिक सुबह 11 बजे एयरपोर्ट के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का कारकेड राजभवन होते हुए जू के गेट नंबर-2 से बेली रोड पर आइपीएस मेस होते हुए हड़ताली मोड़ से अटलपथ पर जाएगा। फिर वहां से जेपी गंगापथ होते हुए आयुक्त कार्यालय से बापू सभागार जाएगा।
वापसी में उनका कारकेड एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर, पटना जंक्शन फ्लाईओवर, जीपीओ फ्लाईओवर होते हुए विधानसभा के पास उतरने के बाद राजभवन जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान, जेपी गंगा पथ, अटल पथ समेत शहर के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा रहेगी।
कई जगह रास्तों में बैरिकेडिंग की गई है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आज शहर के ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। डुमरा टीओपी से बेली रोड में हड़ताली मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिन वाहनों को बेली रोड में हड़ताली मोड़ की ओर जाना हो, वे जगदेवपथ-टमटम पड़ाव अनिसाबाद गोलंबर-गर्दनीबाग आरओबी पश्चिमी छोर गर्दनीबाग थाना-यारपुर पुल-मीठापुर सब्जी मंडी ऊपर होते आगे जाएंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।