बधाईयों का सिलसिला
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी ने की पहली औपचारिक मुलाकात...
पटना। देश की नयी राष्ट्रपति अब द्रौपदी मुर्मू हैं। 25 जुलाई यानि बीते कल को द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15 वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ लीं। वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने के साथ साथ पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले और राष्ट्रपति पद का शपथ लेने के दौरान तो कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, लेकिन राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद पीएम मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में देश की नयी राष्ट्रपति से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत भी हुई।
राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को ही पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने उनसे मुलाकात की और बधाई दी। कई राज्यों के राज्यपाल ने भी राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और बधाई दी।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।