राष्ट्रपति से मुलाकात
अधीर रंजन के अमर्यादित बयान के बीच अमित शाह और स्मृति ईरानी मिले राष्ट्रपति मुर्मू से...
पटना। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति पर किये गए अमर्यादित बयान पर बंवडर मचा है। उसी बवंडर के बीच बीजेपी नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रपति से औपचारिक मुलाकात की। फिर उसके बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राज्यमंत्री डॉ महेंद्र मुंजपारा और राज्यमंत्री जॉन बारला के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
इससे पहले इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में भी भारी हंगामा हुआ।केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अधीर रंजन ने माफी नहीं मांगी है, दूसरी बात ये है कि जब द्रौपदी मुर्मू जी का नाम राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया था तब भी कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें अपमानित किया गया इसे देखते हुए सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
लेकिन कांग्रेस बीजेपी के आरोपों का जबाव दिया है। कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि ये सरासर भाजपा की गलती है, अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि वे बंगाली हैं और उन्हें हिंदी की थोड़ी दिक्कत होती है। इसके बावजूद भी आप हंगामा कर रहे हैं, ये शर्म की बात है, आप सोनिया गांधी को इसमें घसीट रहे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।