Live

Jharkhand Politics

सिंदरी विधानसभा में भाजपा को उखाड़ फेंकने का तैयारी- मासस

V
vivek pandeyलेखक

झारखंड के सिरहाने पर विधानसभा चुनाव है. कभी भी किसी भी वक्त चुनावी बिगुल बज सकता है. इसी बीच कोयला राजधानी धनबाद के सिंदरी विधानसभा में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज है. सभी पार्टियों अपनी अपनी जोर आजमाइश में लगी हुई है. जनता के बीच अपने कार्य और विकास की गाथा को उंगलियों पे गिनवा रही है, तो वही सिंदरी में इस बार मासस पूरी मजबूती के साथ भाजपा को उखाड़ फेंकने को तैयार खड़ा है.

बता दे की सुंदरी विधानसभा में 25 सालों तक भाजपा का राज रहा. इसके बावजूद सिंदरी 'सुंदरी' नहीं बन पाया. एक बार फिर से विधानसभा का चुनाव चौखट पर खड़ा होकर दरवाजा खटखटा रही है और ऐसे में मासस इस बार सिंदरी विधानसभा में भाजपा को चारो खाना चित करने को तैयार है. वहीं मासस नेता बबलू महतो ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इस बार बदलाव के रूप में 25 सालों से दंश झेलता आ रहा भाजपा को सिंदरी से उखड़ फेकेंगे ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें