Live

प्रेमजाल में फंसा प्रेमी ने बनाया संबंध

शादी से किया मना तो प्रेमिका पहुंची थाने, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

जहानाबाद : खबर है जहानाबाद से जहां एक युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह सिलसिला 2 वर्षों तक चलता रहा। जब भी लड़की शादी की बात करती तो प्रेमी अक्सर टाल जाता था। लड़की ने जब प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और साथ ही लड़की को जान से मारने की धमकी भी देने लगा।

मामला जहानाबाद के कल्पा ओपी क्षेत्र का है जहां एक युवक ने शादी की झांसा देकर लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर 2 वर्ष तक अवैध संबंध बनाता रहा। जब प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने जान से मरने की धमकी दे दी। प्रेमी के व्यवहार से आहत प्रेमिका सीधे महिला थाना पहुंची गई और आपने प्रेमी के खिलाफ आवेदन दे दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी ने शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक अवैध संबंध बनता रहा।

वहीँ थाने में मौजूद एस आई लाडली खातून ने बताया कि पीड़ित लड़की के द्वारा आवेदन दिया गया है। इसके आधार पर लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें